top of page

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में कमरे में बंद कर मारपीट, लूट और ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

rajeshprsd738
17 जन॰
1 मिनट पठन
अभियुक्त गौरव मिश्रा को ले जाती मड़ियांव पुलिस
अभियुक्त गौरव मिश्रा को ले जाती मड़ियांव पुलिस


लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन अंतर्गत थाना मडियांव की पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमरे में बंद कर गंभीर चोट पहुंचाने, धमकी देने, लूट करने और पीड़ित से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


मामले में आवेदक आनंद कुमार वर्मा निवासी आशियाना, लखनऊ द्वारा थाना आशियाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना थाना मडियांव क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के आदेश से मुकदमा स्थानांतरित कर थाना मडियांव में दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान गौरव मिश्रा का नाम प्रकाश में आया।


पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को अनुमति प्राप्त कर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में दबिश दी, जहां अभियुक्त गौरव मिश्रा (23 वर्ष) पुत्र राजकिशोर मिश्रा, निवासी अमर बिहार, को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को संबंधित धाराओं 392/325/342/506/420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट में हिरासत में लिया गया।


अपराध का तरीका:

अभियुक्त ने अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर पीड़ित को मकान में बंद रखा, उसके साथ मारपीट की, धमकाया, मोबाइल छीना और ऑनलाइन माध्यम से रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों/जनपदों से जुटाई जा रही है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम:

निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र,

उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र चौधरी,

उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार,

उप निरीक्षक आदित्य द्विवेदी,

उप निरीक्षक जोशी रघुवंशी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page