गुडम्बा पुलिस ने अदिलनगर में धारा 82 के तहद डुगडुगी पिटवाकर हत्या के केस में नामजद आरोपी शाबिर अली और उसकी पत्नी रहीशा बानो के खिलाफ नोटिस चस्पा कर एक महीने में हाजिर होने के लिए कुर्की का ऐलान किया।
- rajeshprsd738
- 14 जन॰
- 2 मिनट पठन

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के आदिलनगर में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में फरार चल रहे नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुडम्बा पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी शाबिर अली और उसकी पत्नी रहीशा बानो के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को इलाके में डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किया और एक माह के भीतर न्यायालय में हाजिर होने का ऐलान किया है। तय समय में पेश न होने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।


यह मामला 14 नवंबर 2025, शुक्रवार सुबह का है, जब मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, आदिलनगर में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी शब्बीर, उसकी पत्नी रहीशा, दो बेटे फारुख और अफसान, तथा अन्य परिजनों ने मिलकर 22 वर्षीय मोहम्मद दानिश पर लाठी-डंडों और बेलचे से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल दानिश को परिजन तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि दानिश की महज छह महीने पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मुख्य आरोपी शाबिर अली और रहीशा बानो घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। अब पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 82 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी कर ली है।
गुडम्बा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यदि आरोपी तय समय सीमा में हाजिर नहीं होते हैं, तो आगे धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है।मौके पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह,चौकी प्रभारी अर्पित गुप्ता, दरोगा कृपाराम यादव, दीवान रविन्द्र सिंह,दीवान दुर्वेश सिंह और पीएसी बल मौजूद रहे।
फोटो परिचय



टिप्पणियां