ब्रेकिंग न्यूज़ ........ जानकीपुरम में दबंगो द्वारा परेशान किये जाने पर परिवार घर छोड़ने पर मजबूर,परिवार दहशत में

लखनऊ। थाना जानकीपुरम क्षेत्र के मड़ियांव गांव के नेवाती टोला निवासी शकील पुत्र मोहम्मद जमील ने पूर्व पार्षद समाजवादी पार्टी नेता चांद सिद्दीकी के भाई नब्बू सिद्दीकी सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शकील ने थाना जानकीपुरम में तहरीर देकर बताया कि नब्बू सिद्दीकी, उसके भाई चांद, गुड्डू, नफीस सहित कुल नौ भाई और उनके 18 भतीजे दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ये लोग आए दिन पीड़ित व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, और फोन पर भद्दी भद्दी गाली देना और जान से मारने की धमकी तथा महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। जिसका सबूत पेन ड्राइव मेंमौजूद है।
शकील का आरोप है कि उक्त लोग गांव में जुआ खेलने और सूदखोरी का धंधा चलाते हैं, जिससे क्षेत्र में अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान विरोध करने के कारण ये लोग उनसे रंजिश रखते हैं और अब दो वर्ष बाद सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें धमकियाँ दे रहे हैं कि उनका प्लॉट बेचकर हत्या कर दी जाएगी।
पीड़ित ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार डरा-सहमा है तथा गांव छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पेन ड्राइव सबूत के तौर पर जमा करा लिया है और आरोपियों की तलाश कर रहे है

(सलंग्नक – पेन ड्राइव सबूत के तौर पर दिया गया)
राजेश प्रसाद
द नारद टाइम्स



टिप्पणियां