top of page

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर आज जानकीपुरम स्थित असेंबल कैफे में पत्रकार बंधुओं के सम्मान में एक सादर चाय पार्टी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

  • rajeshprsd738
  • 10 जन॰
  • 1 मिनट पठन

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर आज जानकीपुरम स्थित असेंबल कैफे में पत्रकार बंधुओं के सम्मान में एक सादर चाय पार्टी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित समस्त पत्रकार साथियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर एवं डायरी भेंट कर अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पत्रकार बंधुओं के साथ सामाजिक सरोकारों, जनहित से जुड़े मुद्दों, व्यापार जगत की चुनौतियों एवं वर्तमान परिस्थितियों पर सार्थक, सकारात्मक एवं विचारोत्तेजक संवाद हुआ। इस आपसी विमर्श के माध्यम से समाज, व्यापार और मीडिया के समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।


भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल सदैव समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों के सम्मान, सहयोग एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विवेक शुक्ला,प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री विनोद कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा, संगठन मंत्री श्री एस.के. मिश्रा, प्रदेश उप मंत्री श्री आर.के. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री किशन सिंह,अमरेश सिंह, रोहित सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page