महिला स्वास्थ्य मेले में उमड़ा उत्साह, श्रीराम आयुष केन्द्र बना जागरूकता का केन्द्र
- rajeshprsd738
- 7 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

लखनऊ, 07 दिसम्बर। गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर-देवरई, बक्शी का तालाब स्थित श्रीराम आयुष केन्द्र के परिसर में आज महिला स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। आरुषि मेडिकल सेंटर, अलीगंज की संस्थापिका डॉ. कविता मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात आयुष केन्द्र का परिभ्रमण कर यहां संचालित होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथेरैपी, एक्यूप्रेशर, मर्म चिकित्सा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया।

स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि को मंत्र-दुपट्टा और स्मृति चिन्ह

भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मेजर वी.के. खरे ने सभी आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन किया और केन्द्र की गतिविधियों का विस्तार से परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. कविता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में श्रीराम आयुष केन्द्र की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले महिलाओं और छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति

जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य जागरूकता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी श्री जे.पी. सिंह, धनपाल सिंह फौजी, यशपाल सिंह, तृप्ति सिंह, पुनीत खरे, गिरिजा शंकर तिवारी, पवन मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले के दौरान विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श, परीक्षण और उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिनका महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।



टिप्पणियां