लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर "रन फ़ॉर यूनिटी" कार्यक्रम गुडम्बा थाना द्वारा किया गया।
rajeshprsd738
31 अक्टू॰ 2025
1 मिनट पठन

*थाना गुडम्बा*
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन थाना गुडंबा पुलिस द्वारा किया गया।

थाना प्रभारी प्रभातेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ ने एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए थाना परिसर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक दौड़ लगाई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा सभी से देश की एकता, अखंडता एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
राजेश प्रसाद
द नारद टाइम्स



टिप्पणियां