सनातन संस्कृति में गाय को माता का स्थान :जयवीर सिंह(पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री)
- rajeshprsd738
- 30 अक्टू॰ 2025
- 1 मिनट पठन



लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-एफ में स्थित लक्ष्मण गोशाला में गोपाष्टमी पर हवन आरती के साथ गोमाता का पूजन किया गयाऔर उन्हें हर चारा और गुड़ खिलाकर उनकी सेव्एआ की गई। समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है। गोपाष्टमी का पर्व गाय और गोवंश की महिमा को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने पहली बार गोपालक के रूप में गोसेवा आरंभ की थी। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि गोपाष्टमी हमें यह संदेश देती है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति है। इसका संरक्षण हर व्यक्ति का धर्म है। कार्यक्रम में डॉ. श्याम नंदन, प्रभु जालान, भारत लोक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष भीम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बिंदु बोरा, डॉ. विवेक तोमर, सौरभ वाल्मीकि,मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी,क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी,पार्षद मानसिंह यादव,पार्षद राघोराम तिवारी,पार्षद प्रदीप शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
राजेश प्रसाद
द नारद टाइम्स



टिप्पणियां